लॉक डाउन में चोरों के हौसला बुलंद माना-बनरसी के सतनामी समाज के गुरु घासीदास के मंदिर में हुई थी चोरी


आज की जनधारा



रायपुर - कोरोना महामारी के चलते पुरे देश भर में लाक डाउन हैं एवं कोविड-19 वायरस के कारण सभी धार्मिक  स्थानों में पूजा-पाठ बंद होने के कारण मूर्ति चोरों ने सतनामी समाज के गुरु घासीदास के मंदिर में रखे हुए दान पेटी में  चोरों ने हाथ साफ कर लिया  . लाक डाउन का फायदा उठाकर  शातिर चोरो ने सुने मकान, दुकान के बाद अब मंदिरों को भी निशाना बना रहे है...आंकड़ों की मानें तो रोजाना चोरी की दो से तीन घटनाएं राजधानी समेत शहर के आउटर  में घटित हो रही है
ताजा मामला माना थाना स्थित बनरसी गॉव में गुरु घासीदास मंदिर में  रखे दान पेटी को चोर ने निशाना बनाया है। गॉव के जनप्रतिनिधि राजेन्द्र टोडर ने बताया है कि बीते दिनों मंदिर के साफ सफाई के दौरान गॉव के बड़े बुजर्ग को बुलाकर दान पेटी को खुलवा कर रकम की गिनती हुई थी। फिर उस रकम को दान पेटी में सुरक्षित रख दिया गया था... जिसके बाद बीती रात अज्ञात चोरों ने  मंदिर के ताला तोड़ कर दान पेटी को चोरी कर फरार हो गया .

दूसरे दिन गॉव के लोगो ने मंदिर का ताला टूटा देखकर तत्काल माना थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही माना थाना पुलिस घटना स्थल पहुचकर जांच में जुट गई... हालांकि जांच के दौरान पास में स्थित खेत मे दानपेटी का बक्सा मिला।जिसमे शातिर चोरो ने बक्से को वेल्डिंग मशीन के काटकर 40 हजार नगदी  लेकर फरार हो गया। फिलहाल माना थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कुछ संदिग्ध लोगो से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक शातिर चोर बनरसी गॉव के ही हो सकते है.. वही अज्ञात चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Comments

Popular posts from this blog

केंद्रीय विवि में कौन बनेगा कुलपति,बढ़ गई आवेदन की तिथि